Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Minimum mercury to fall by two degrees, cold to feel during the day

Panipat News: दो डिग्री गिरेगा न्यूनतम पारा, दिन में होगा ठंड का अहसास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Minimum mercury to fall by two degrees, cold to feel during the day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और ठंडी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान भी कम होने लगा है। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री तक पहुंच गया। हवा की तेज रफ्तार से दिन में भी ठंड का अहसास हुआ।
मौसम विशेषज्ञ ने तापमान में और कमी आने की संभावना जताई है। रविवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की कमी होने की संभावना है। अब लोगों ने दिन में भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। तेज धूप भी आरामदायक लगने लगी है। रविवार को सुबह ही हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही जिससे ठंड महसूस की गई।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 27.1 और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान लगातार कम होने लगा है। इस सप्ताह की शुरूआत में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि रविवार को तीन डिग्री कम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed