फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   mini showroom,aarms, robery,panipat news

मिनी शोरूम से हथियार के बल पर लाखों की लूट

Wed, 07 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Wed, 07 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
 असंध रोड लालबत्ती के नजदीक स्थित रिलायंस डिजिटल एक्सप्रेस के मिनी शोरूम से मंगलवार देर रात दो बदमाश हथियार के बल पर लाखों रुपये के मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान लूट ले गए। थाना शहर पुलिस लुटेरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

अनुसार असंध रोड लालबत्ती नजदीक रिलायंस डिजिटल एक्सप्रेस मिनी शोरूम का मंगलवार की देर रात आधा शटर खुला हुआ था।
अंदर कुछ कर्मी काम कर रहे थे। शोरूम मैनेजर देवेंद्र सहरावत ने बताया कि शटर के नीचे से दो बदमाश घुसे। उनके हाथ में तेजधार हथियार थे। उन्होंने काउंटर के पास से हथियार के बल पर करीब 52 मोबाइल और 53 हजार रुपये की नकदी लूट ली। लूटे गए मोबाइलों की कीमत भी करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना पर डीएसपी दलबीर सिंह और थाना शहर प्रभारी सुरेश सैनी पहुंच गए। पुलिस ने शोरूम मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को असंध रोड स्थित एक शोरुम में चोरी होने की सूचना मिली थी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। आरोपियों की धरपकड़ को लेकर सीसीटीवी देखी जा रही है। पुलिस जल्द ही बदमाशों को काबू कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed