फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Millions stolen from the police station in front of the showroom

थाने के सामने शोरूम से लाखों की चोरी

Thu, 03 Oct 2013 12:53 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Thu, 03 Oct 2013 12:53 AM IST
विज्ञापन
पानीपत में चोरों ने थाना शहर के सामने महज सौ मीटर की दूरी पर सुरक्षा प्रबंधों को धता बताते हुए मोबाइल शोरूम से साढ़े पांच लाख के मोबाइल और नकदी उड़ा ली।
विज्ञापन


चोर एक ऑल्टो कार में आए थे और अल सुबह एक घंटे में लाखों के माल पर हाथ साफ कर ले गए। थाने के सामने चोरी होने के बाद दुकानदारों में घबराहट है।

आदर्श नगर निवासी सुषमा जैन का थाना शहर के सामने वर्धमान एजेंसी के नाम से शोरूम है और उनका लड़का आदिश जैन शोरूम चलाता है। बुधवार सुबह फोन पर शोरुम का शटर टूटने की सूचना मिली और शोरूम पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना बस अड्डा पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके का मुआयना किया और कुछ सबूत भी जुटाए।
विज्ञापन


शाम को ठीक बंद किया था
आदेश जैन ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे शोरूम को अच्छी तरह से बंद कर गया था। उसके सारे लॉक चेक किए थे। चोरों ने रॉड की मदद से सेंटर लॉक को भी तोड़ दिया और दुकान से सामान चोरी कर लिया। उसने दुकान पर चौकीदार भी लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगे मोबाइल और नकदी साफ
परिवार के सुभाष जैन ने बताया कि चोरों ने शोरूम से महंगे मोबाइल और नकदी उड़ाई है। बाकी मोबाइल वहीं फेंक दिए। उन्होंने बताया कि चोर करीब 130 मोबाइल चोरी कर ले गए। जिनकी कीमत करीब साढ़े पांच लाख है। इनमें सैमसंग, नोकिया, लावा, माइक्रोमैक्स और कार्बन शामिल हैं। शोरूम में सबसे अधिक महंगा सेट नोट-3 था, जिसकी कीमत 49 हजार रुपये है। इसके अलावा 22 से 32 हजार रुपये के भी मोबाइल चोरी कर ले गए। यहीं नहीं चोर शोरूम से गल्ले में रखे 22 हजार रुपये नकद भी उड़ा ले गए।

एक घंटे में कर दिया साफ
चौकीदार निशान सिंह ने बताया कि अल सुबह तीन बजे मार्केट का चक्कर लगाने के बाद लौटा तो शोरूम के बाहर काले रंग की ऑल्टो खड़ी थी। जो युवक कार में और दो बाहर खड़े थे। इनके पास रॉड और सरिया था। वह उनको देखकर घबरा गया और दूसरे साथी को बुलाने चला गया। वे दोनों वापस आए तो चोर गाड़ी में बैठकर चले गए थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर आई थी।


पुलिस वाले शिकायत का नमूना दे गए
सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शिकायत दर्ज करने के बजाय शोरूम संचालकों को ही किसी अन्य शिकायत का नमूना दे दिया। पुलिसकर्मियों का कहना था कि वे इसी तरह से साफ शब्दों में अपनी शिकायत लिखकर लाएं। इसके बाद वे चोरी के मामले की कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed