फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Millers are not coming to the market

Panipat News: किसान बोले- मंडी में नहीं आ रहे मिलर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Millers are not coming to the market
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने रविवार को पानीपत और समालखा अनाज मंडी का निरीक्षण किया। यहां धान खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। पानीपत अनाज मंडी में किसानों ने मिलर न आने पर खरीद कार्य में तेजी न होने की समस्या रखी। जबकि समाधान में किसानों ने हैफेड द्वारा खरीद न करने की समस्या रखी। मंत्री ने मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और धान खरीद में पारदर्शिता एवं त्वरित लिफ्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर रविवार शाम के समय पानीपत अनाज मंडी में पहुंचे। मंत्री ने निरीक्षण के दौरान किसानों से बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार ने इस बार धान की खरीद के लिए ठोस एवं कारगर व्यवस्था की है। ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

मंत्री नागर ने किसानों की मांग पर मंडी में अधिक मिलर्स उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। किसानों ने उन्हें बताया कि धान की फसल में कुछ जगहों पर पीला पन दिखाई दे रहा है। मंत्री ने कहा कि धान की गुणवत्ता पर किसी तरह का सवाल नहीं है। सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी फसल खरीदने में संकोच न किया जाए। हर एक किसान की उपज खरीदी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में आई धान की फसल की जल्द से जल्द लिफ्टिंग की जाए, ताकि मंडी में सुचारू संचालन बना रहे। इस अवसर पर मार्केट सचिव आशा रानी, डीएफएससी कुमारी नीतू, आढ़ती हवासिंह, नरेश प्रधान, मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन विजय शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed