{"_id":"65a8556b43a490916c0bd727","slug":"migrant-woman-injured-in-road-accident-dies-panipat-news-c-244-1-pnp1003-12369-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सड़क हादसे में घायल हुई प्रवासी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सड़क हादसे में घायल हुई प्रवासी महिला की मौत
विज्ञापन
पानीपत। फ्लौरा चौक के पास सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुई प्रवासी महिला की मंगलवार को मौत हो गई। महिला फ्लौरा चौक के पास सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए गई थी। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
पश्चिमी बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के गांव बांरूबरी निवासी जहांगीर ने बताया कि वो सेक्टर 29 पार्ट टू में परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी नजीरा भी एक फैक्टरी में काम करती थी। उसकी पत्नी नजीरा सोमवार दोपहर को फ्लौरा चौक के पास सब्जी मंडी पर सब्जी खरीदने के लिए गई थी। उसके पास नागरिक अस्पताल से कॉल आई कि उसकी पत्नी सड़क हादसे में घायल हो गई है। वो अस्पताल में पहुंचा तो यहां उसकी पत्नी नजीरा गंभीर रूप से घायल थी। डॉक्टरों ने उसे यहां से चड़ीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। दो दिन तक उसका वहां इलाज चला। मंगलवार को उसकी इलाज के दौरान वहां मौत हो गई। उनको बताया गया कि नजीरा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।