फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Migrant dies due to electric shock

Panipat News: करंट लगने से प्रवासी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Migrant dies due to electric shock
पानीपत। खाना बनाते हुए करंट लगने से चुलकाना गांव में एक प्रवासी की मौत हो गई। प्रवासी यहां किराये पर रहता था और एक फैक्ट्री में काम करता था। समालखा थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


बागपत के गांव टांडा निवासी साहिब ने बताया कि वह चार भाई थे। वह सभी चुलकाना गांव में किराए पर रहते हैं। सबसे बड़ा उसका भाई (24) एक फैक्ट्री में काम करता था। रविवार देर शाम को वह अपने कमरे में खाना बना रहा था। उसके कमरे के पास से ही एक 11 हजार केवी की लाइन गुजर रही है। इसके कारण रविवार शाम को अचानक उसके कमरे में करंट आ गया। उसने जैसे ही दीवार को छुआ वह झटके के साथ दूर जाकर गिरा। जब वह कमरे में गया तो वह अचेत पड़ा था। वह उसे सिवाह के पास एक निजी अस्पताल में लेकर गए, डॉक्टरों ने यहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed