फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Migrant attacked and looted mobile phone and Rs.1000

Panipat News: प्रवासी पर हमला कर लूटे मोबाइल व एक हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Migrant attacked and looted mobile phone and Rs.1000
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत । ददलाना पुल के पास एक मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश युवकों ने प्रवासी के साथ मारपीट कर उससे मोबाइल व एक हजार रुपये लूट लिए। प्रवासी नौकरी की तलाश में रिफाइनरी में गया था। वहां से लौटते हुए वक्त बदमाशाें ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार के गोपालगंज जिले के गांव गौरा निवासी आयुष ने बताया कि वह कई साल से महादेव काॅलोनी कॉलोनी में कराये पर रहता है। वह वह मंगलवार को नौकरी की तलाश में रिफाइनरी की एक कंपनी में गया था। जब वह शाम सवा चार बजे कंपनी में कागज देकर वापस अपने कमरे पर जा रहा था। रास्ते में ददलाना गांव के पुल के पास एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। इन्होंने अपने मुंह को कपड़े से बांध रखा था। इन्होंने उसकी मोटरसाइकिल को रोक लिया। उसके साथ मारपीट कर उससे एक हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed