फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Middle-aged dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, नहीं हो सकी शनाख्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged dies after being hit by train
पानीपत। बाबरपुर और घरौंडा के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई है। जानकारी मिलने पर जीआरपी मौके पर पंहुची और शव को पोस्टमार्टम केे लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया। समाचार दिए जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह जीआरपी को जानकारी मिली कि बाबरपुर और घरौंडा के बीच पेप्सी पुल के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पंहुची और शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी के एसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि मृतक ने काला कमीज, जामिनी बनियान पहना हुआ था। उसकी उम्र लगभग 50 वर्ष आंकी गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसका शरीर क्षत-विक्षत हो चुका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed