फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Meter uprooted in electricity theft, two workers cut with teeth

बिजली चोरी में मीटर उखाड़ा दो कर्मियों को दांतों से काटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Meter uprooted in electricity theft, two workers cut with teeth
पानीपत। काटने का निशान दिखाते हुए बिजली निगम के कर्मी। - फोटो : Panipat
पानीपत। छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ने और मीटर उखाड़ लेने से गुस्सा उपभोक्ताओं ने बिजली निगम में कर्मचारियों पर धावा बोल दिया। उसने दो कर्मचारियों को दांतों से काट लिया और एक को बुरी तरह पीटा। इससे निगम कार्यालय में अफरातफरी मच गई। इस बीच उपभोक्ता भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी उपभोक्ता को थाने बुलाया। वहां परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

हुआ यूं कि बिजली चोरी पकड़ने के अभियान के चलते सभी सब डिवीजन के अधिकारी-कर्मचारी मंगलवार को छापे मार रहे थे। टीम ने मॉडल टाउन के पास सतकरतार कॉलोनी में एक जगह छापा मारा और मीटर को उखाड़ लिया। इससे घर में रहने वाला युवक बौखला गया। इसके बाद वह सीधे निगम कार्यालय पहुंचा और कर्मचारियों से अपने मीटर की मांग की। कर्मियों ने मना किया तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दो को उसने दांतों से काट दिया। एक कर्मी की बाजू तो दूसरे के पैर पर चोट पहुंचाई। वहीं, तीसरे कर्मचारी की पिटाई कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में निगम कर्मी संदीप और वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी ने उनके हाथ व पैर पर दांत से काटा है। रोहित का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई है। वहीं, यूनियन प्रधान जितेंद्र सैनी और सचिव प्रमोद शर्मा ने पूरे प्रकरण की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने युवक व उसके परिजनों को थाने बुला लिया है। परिजनों का कहना है कि युवक कई साल से मानसिक तौर पर बीमार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed