फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Met the Deputy Commissioner and informed about the problems

Panipat News: नपा चेयरमैन ने उपायुक्त से मुलाकात कर समस्याओं से कराया अवगत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Met the Deputy Commissioner and informed about the problems
समालखा। नगर पालिका चेयरमैन अशोक कुच्छल ने वीरवार को उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया से मुलाकात कर शहर की समस्याओं से अवगत कराया। जिनमें पार्किंग न होने का बड़ा मुद्दा रहा।
विज्ञापन

चेयरमैन अशोक कुच्छल ने बताया कि समालखा में पार्किंग न होने से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। पुराने बस अड्डे पर पुल के नीचे से सब्जी विक्रेताओं को हटाकर पार्किंग की व्यवस्था की जाए। वही सब्जी विक्रेताओं व रेहड़ी वालों को अनाज मंडी में स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने पुल के नीचे सौंदर्यकरण करने के साथ-साथ पुल के नीचे सार्वजनिक शौचालय बनवाने की मांग रखी। उपायुक्त ने चेयरमैन की समस्याओं को सुनकर उन्हें जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने कहा कि समालखा में पहुंचकर सभी समस्याओं को देखेंगे और समाधान करेंगे। वहीं समालखा आकर चेयरमैन अशोक कुच्छल ने नगरपालिका के नवनियुक्त सचिव मनीष रैढू, पालिका अभियंता राजकुमार, कनिष्ठ अभियंता गौरव व सफाई निरीक्षक विकास नरवाल के साथ शहर का दौरा कर अतिक्रमण व सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कुच्छल ने कहा कि जनता के सहयोग से शहर को साफ सुधरा बनाया जाएगा व रेहड़ी वालों को नई अनाज मंडी में शिफ्ट किया जाएगा। हथवाला रोड़ माता पुली रोड तोता राम गेट रेलवे रोड पर अतिक्रमण के कारण रोड़ जाम रहते लगातार मुनादी करवाई जा रही है। रेन बसेरा व शोचालय दुरुस्त करवाएं जाएंगे। साथ ही लोगों को आवाजाही में हो रही परेशानियों को भी जल्द ही दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed