{"_id":"690531bbb6f9ba8a080a5f04","slug":"message-given-to-students-to-become-self-reliant-panipat-news-c-244-1-pnp1001-146352-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश
Sat, 01 Nov 2025 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 01 Nov 2025 03:31 AM IST
विज्ञापन
सनौली। जलालपुर गांव स्थित पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को साइंस एंड इनोवेशन थीम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किय गया। इसका आयोजन विद्यालय के विज्ञान संकाय के रसायन विज्ञान प्रवक्ता डाॅ. हितेश चंद शर्मा के समन्वय से किया गया।
प्रधानाचार्य विनोद कुमार रावल ने इसकी शुरूआत की। कार्यक्रम में पाइट कॉलेज की एआईसीटीई आइडिया लैब टीम के विशेषज्ञ प्रो. दीपक और अंकुर का स्वागत स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार के माध्यम से अपने कौशल को निखारने और थ्री-डी प्रिंटिंग जैसी आधुनिक तकनीकों से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। डा. शर्मा ने कहा कि बच्चे नवाचार के माध्यम से खिलौना उद्योग जैसे क्षेत्रों में भी क्रांति ला सकते हैं। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को स्मार्ट डस्टबिन और होम ऑटोमेशन जैसे डिजिटल मॉडल्स के जरिये प्रेरित किया। डाॅ. पवन खुराना, प्रवक्ता जयभगवान, ज्ञानेंद्र कटारिया और सतीश बेनीवाल ने भी विज्ञान और नवाचार पर अपने विचार साझा किए। प्रधानाचार्य विनोद कुमार रावल ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में क्रिएटिव थिंकिंग और इनोवेशन स्किल्स के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। इस मौके पर लखन, बिजेंद्र, काफी, आरोशी, एलिना, अदिति व सोनिका उपस्थित रही। संवाद