फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Message given to strengthen Hindu nation in Hindu conference

Panipat News: हिंदू सम्मेलन में हिंदू राष्ट्र को मजबूत करने का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Message given to strengthen Hindu nation in Hindu conference
हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित मुक्तानंद महाराज। संवाद
पानीपत। यमुना एन्क्लेव स्थित शिव मंदिर में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा में भाग लिया और भारत माता की जय के नारे लगाए। यात्रा शिव मंदिर से होकर यमुना एन्क्लेव की गलियों से होते हुए वापस मंदिर में ही पहुंची।
विज्ञापन

भजन गायक सतीश अनेजा ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी, साथ ही हिंदू राष्ट्र को किस प्रकार मजबूती मिल सकती है के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। तत्पश्चात शाम को चार बजे मुक्तानंद महाराज का आगमन हुआ। इस दौरान मंदिर समिति के समस्यों ने मिलकर उनका फूलों की वर्षा कर और ढोल नगाड़ो से उनका स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के संयोजक वेद मित्तल ने बताया कि शिव मंदिर में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र से पधारे मुक्तानंद महाराज ने प्रवचन में हिंदू राष्ट्र को मजबूती दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि आज के समय में हिंदुओं को सबसे ज्यादा जागरूक होने की आवश्यकता है। इस मौके पर योगेश गुप्ता, यशदेव त्यागी, अजय गुप्ता, पंकज गोयल, सुरेश नारंग, सुभाष मित्तल, ओम प्रकाश चौधरी, अशोक गर्ग, जसबीर सिंह बैंस, शकुंतला मित्तल और बाला गुप्ता मौजूद रही।

हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित मुक्तानंद महाराज। संवाद

हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित मुक्तानंद महाराज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed