फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Meritorious students were honored in Atta village.

Panipat News: आट्टा गांव में मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honored in Atta village.
समालखा। आट्टा गांव के राजकीय विद्यालयों में बुधवार को परीक्षा में उत्कृष्ट आने वाले विद्यार्थियों को डॉ. भीमराव आंबेडकर सेवा समिति द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि भाजपा नेता व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में सचिव सूरजभान कटारिया रहे।
विज्ञापन

कटारिया ने विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में सफलता के लिए व अपना अनुभव भी साझा किया। आट्टा गांव के सरपंच दिलबाग सिंह ने छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जहां भी उन्हें मेरी आवश्यकता है, वह हमेशा कार्य के लिए तैयार रहेंगे। अंजली ने 466 अंक लेकर अपने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

राजकीय कन्या उच्च विद्यालय आट्टा गांव की छात्राओं में पायल प्रथम 423, गुलफशा द्वितीय 403 अंक, सिया तृतीय 400 अंक, शीतल 395 अंक चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दसवीं कक्षा के 23 में से पांच विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। इनमें अभी ने 412 अंक, अंकित ने 407 अंक, शिवम ने 398 अंक हासिल किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed