{"_id":"62d8646e7c54a142c17fda6c","slug":"merge-in-inquiry-center-booking-counter-information-about-trains-will-be-available-with-ticket-panipat-news-knl115304754","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुकिंग काउंटर में मर्ज किए जाएंगे पूछताछ केंद्र, अब टिकट के साथ ही मिल सकेगी ट्रेनों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुकिंग काउंटर में मर्ज किए जाएंगे पूछताछ केंद्र, अब टिकट के साथ ही मिल सकेगी ट्रेनों की जानकारी
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को अब टिकट लेने और ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए अलग-अलग स्थानों पर दौड़ नहीं लगानी होगी। रेलवे ने यात्रियों को दोनों सुविधाएं एक ही स्थान पर देने की योजना तैयार की है। इसके तहत पूछताछ केंद्र को बुकिंग काउंटर में मर्ज करने की योजना है। पानीपत रेलवे स्टेशन पर इसे लागू कर दिया गया है और जल्द ही अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। बुकिंग काउंटरों में अनाउंसमेंट सिस्टम एवं अन्य उपकरण लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
पानीपत रेलवे स्टेशन पर फिलहाल करीब 62 ट्रेनों का ठहराव होता है। यहां से प्रतिदिन करीब 60 हजार यात्री अंबाला-दिल्ली, रोहतक, जींद रूट पर आवागमन करते हैं। रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों की कमी के चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। ऐसे में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए पूछताछ केंद्रों को बुकिंग काउंटरों में मर्ज किया गया है। स्टाफ की कमी दूर होने के साथ ही यात्रियों को भी टिकट लेने एवं ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए अलग-अलग स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा।
रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि रेलवे स्टेशनों पर पूछताछ केंद्रों को बुकिंग काउंटर में शामिल करने की व्यवस्था अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग के सभी स्टेशनों पर की जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। पानीपत रेलवे स्टेशन पर यह व्यवस्था लागू करने के साथ ही सोनीपत स्टेशन पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। अधिकारियों का कहना है कि करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद सहित अन्य बड़े स्टेशनों पर भी यह व्यवस्था जल्द लागू कर दी जाएगी।