फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mentally disturbed student commits suicide by hanging himself

Panipat News: मानसिक रूप से परेशान छात्र ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Mentally disturbed student commits suicide by hanging himself
इसराना। इसराना थाना क्षेत्र के जौंधन कलां गांव में 10वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। इसराना थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करार परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार वह काफी समय से मानसिक रूप से तनाव में था। जौंधन कलां गांव के भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके दो बेटे और दो बेटियां है। उसका छोटा बेटा गुरनाम (17) राजकीय स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। वह कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। मंगलवार को परिवार के सभी लोग घर के दूसरे हिस्से में काम कर रहे थे। उसी समय गुरनाम अपने कमरे में गया और छत पर लगे कूंडे में फंदा लगा कर लटक गया। कुछ देर बाद परिजनों ने गुरनाम को फंदे से लटका हुआ तुरंत ही उसे फंदे से उतारकर एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने उसके मृत घोषित कर दिया। इसराना थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि किशोर के फंदा लगाने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed