फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mental development is possible through sports: Swami Sampurnanand

खेलों से मानसिक विकास संभव : स्वामी संपूर्णानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Mental development is possible through sports: Swami Sampurnanand
- नीलोखेड़ी के पीएम श्री स्कूल में बहुउद्देशीय खेल परिसर का किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नीलोखेड़ी में स्वामी संपूर्णानंद ने पीएम श्री सरकारी स्कूल में खेल अकादमी का उद्घाटन किया। इसमें इंडोर बैडमिंटन हॉल, इंडोर बाक्सिंग रिंग, बास्केटबॉल, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल के लिए व एथलीटों के लिए एथलेटिक्स ट्रैक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चों का मानसिक और शरीरिक विकास होता है। देश में इस समय हरियाणा खेलों के मामले में सबसे आगे हैं।

उन्होंने उपस्थित लोगों एवं नीलोखेड़ी कस्बे के खिलाड़ियों को यह नई खेल सुविधाएं रिबन काटकर समर्पित की। उन्होंने बताया कि यहां पर प्रतिदिन पांच सौ से ज्यादा बच्चे रोजाना अभ्यास के लिए आते हैं। यहां से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि खेलों के प्रोत्साहन के लिए एचडीएफसी बैंक भी पूरा सहयोग कर रहा है और भी बैंकों को इस दिशा में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलोखेड़ी के डीएसपी महाबीर सिंह ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एसपीई एफएल दिल्ली से आए प्रतिनिध नरेंद्र कुमार और नवीन कुमार प्रतिनिधि, सत्यवीर वाईएसओ पंचकूला शिक्षा विभाग, सेवा राम रिटायर्ड एईओ, प्रशिक्षक निर्मल कुमार, सोनिया नरवाल मौजूद रही। रिटायर्ड एईओ सेवाराम ने बताया कि 2036 ओलंपिक मिशन की तैयारियों के लिए भारत सरकार के एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बनाया है। इसके लिए वित्तीय सहायता एचडीएफसी बैंक प्रबंधन ने दी। इस मौके पर वार्ड चार के पार्षद धर्मेंद्र खुराना व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed