फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Member of interstate arms smuggling gang arrested with huge quantity of weapons

Panipat News: भारी मात्रा में हथियारों के साथ अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Member of interstate arms smuggling gang arrested with huge quantity of weapons
समालखा। सीआईए थ्री पुलिस ने समालखा थानाक्षेत्र में गढ़ी छाजू मोड़ पर अवैध हथियारों की तस्करी के लिए घूम रहे अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह के एक आरोपी को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से छह देसी पिस्तौल और 43 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान महफूज उर्फ फौजी निवासी बलजीत नगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित की टीम को मंगलवार देर शाम गश्त पर सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध किस्म का युवक समालखा में बापौली रोड पर गढ़ी छाजू मोड़ पर काले रंग का बैग लेकर खड़ा है। बैग में भारी मात्रा में अवैध हथियार होने की आशंका है। पुलिस टीम ने दबिश देकर युवक को काबू किया तो उसकी पहचान महफूज उर्फ फौजी पुत्र कौसर अली निवासी बलजीत नगर के रूप में हुई। युवक के बैग से तीन देसी पिस्तौल 315 बोर, एक देसी पिस्तौल 30 बोर, दो देसी पिस्तौल 32 बोर व 43 कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को बताया वह अवैध देसी पिस्तौल समालखा व पानीपत क्षेत्र में अवैध रूप से सप्लाई कर पैसे कमाना चाहता था। इसे करीब 20 दिन पहले वह मध्य प्रदेश के धार जिले के एक गांव से 30 से 35 हजार रुपये में प्रति पिस्तौल खरीद कर लाया था। आरोपी महफूज उर्फ फौजी टैक्सी पर ड्राइवर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ समालखा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान पुलिस असलहा तस्करी में संलिप्त आरोपी के साथी के ठिकानों का पता लगाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी महफूज का पहले भी आपराधिक रिकाॅर्ड रहा है। वह इससे पहले अगस्त 2021 में पानीपत में चौटाला रोड पर भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित पकड़ा गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गिरोह में शामिल मध्य प्रदेश के धार जिले के इसके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया था। आरोपियों से 35 अवैध देसी पिस्तौल और 45 मैग्जीन बरामद की गई थी। तब पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वह हरियाणा, पंजाब, यूपी व दिल्ली में करीब 500 अवैध देसी पिस्टल की तस्करी कर चुके हैं।

आरोपी महफूज के खिलाफ पानीपत में आर्म्स एक्ट, कारागार अधिनियम सहित आपराधिक वारदात के तीन मुकदमे और यूपी के कैराना में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है। आरोपी एक महीना पहले पानीपत जेल से बेल पर बाहर आया था। इससे तीन दिन पहले भी पुलिस ने एक युवक को पांच अवैध देसी पिस्तौल व छह मैग्जीन सहित गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed