फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Meeting on the app, the girl ran away, stopped the marriage when she was not 21 years old

ऐप पर मुलाकात, भागकर आई युवती, 21 वर्ष उम्र न होने पर विवाह रुकवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Meeting on the app, the girl ran away, stopped the marriage when she was not 21 years old
पानीपत। सनौली रोड पर स्थित वीर नगर में सोमवार को होने जा रहे बाल विवाह को बाल विवाह निषेध अधिकारी ने रुकवा दिया। लड़का-लड़का लूडो किंग ऐप के जरिए मिले थे, प्यार हुआ और दो अक्तूबर को युवती शादी करने के लिए ओडिशा से भागकर पानीपत आ गई। सोमवार को शादी थी, लेकिन 21 वर्ष का होने में युवक को चार महीने बाकी थे, जिस पर विवाह को रुकवाया गया।
विज्ञापन

महिला संरक्षण एंव बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को चाइल्ड हेल्पलाइन की तरफ से सूचना मिली थी कि वीर नगर में करीब 14 वर्षीय नाबालिग लड़के की शादी की जा रही है। मौके पर टीम को शादी की तैयारी होती मिली। परिजनों ने बताया कि लड़के की आयु 20 साल आठ माह है। आयु की जांच के लिए स्कूल प्रमाण पत्र मांगा तो परिजनों ने बताया कि लड़के ने उग्राखेड़ी स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ाई की है, लेकिन उनके पास प्रमाणपत्र नहीं है। परिजनों के प्रमाणपत्र लेकर मंगलवार को दोबारा कार्यालय बुलाया गया है। इसके साथ ही शादी को रुकवा दिया गया।
विज्ञापन

दो साल पहले लूडो किंग ऐप पर शुरू हुआ था प्यार
युवती ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। पिता के देहांत के बाद वह मां और अपने तीन भाई एवं एक बहन के साथ ओडिशा जाकर रहने लगी। उसकी दो साल पहले लूडो किंग ऐप पर वीर नगर निवासी युवक से मुलाकात हुई। उनकी लूडो खेलते समय चैटिंग शुरू हुई। जिसके बाद फोन नंबर बताए और बातचीत होने लगी। एक साल पहले शादी का प्लान बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने एक साल बाद शादी करने के लिए कहा तो भागकर आई युवती
युवती ने बताया कि उसने एक साल बाद ही अपने परिवार में युवक से शादी करने की बात बता दी थी। मां, बहन और भाई इस रिश्ते पर खुश थे, लेकिन उन्होंने कुछ समय बाद शादी करने की बात कही थी। अब वह मां से शादी करने की बात कही, लेकिन मां ने एक साल बाद शादी कराने की हां भरी। अंत में वह अपनी बड़ी बहन को भागकर शादी करने की सूचना देकर उड़ीसा से पानीपत दो अक्तूबर को भागकर पानीपत आ गई थी।
नौ दिन लिव-इन में रहे, अब होने जा रही थी शादी
लड़के की मां ने बताया कि वह मूलरूप से यूपी गोरखपुर के रहने वाले हैं। पिछले 18 साल से पानीपत रह रहे हैं। उसकी बड़ी बेटी शादीशुदा है, जबकि यह दूसरे नंबर का बेटा है। दो अक्तूबर को युवती पानीपत आ गई थी। इसके बाद वे लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। हालांकि उन्हें पता था कि बेटे की शादी से उम्र कम है, लेकिन समाज के डर से उन्होंने शादी करने की सोची।

आज कार्यालय बुलाया
युवती की आयु आधार कार्ड के अनुसार 19 वर्ष मिली है, लेकिन स्कूल दस्तावेज को पुख्ता मानते हुए युवक और युवती दोनों को मंगलवार को दोबारा कार्यालय बुलाया गया है, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शादी पर रोक लगा दी गई है।
- रजनी गुप्ता, महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed