{"_id":"699b719865272fc8a8054ca6","slug":"meeting-on-social-media-online-deal-shilu-dahar-brought-five-pistols-for-rs-1-lakh-panipat-news-c-244-1-pnp1012-152720-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सोशल मीडिया पर मुलाकात, ऑनलाइन सौदा 1 लाख में पांच पिस्तौल लाया था शीलू डाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सोशल मीडिया पर मुलाकात, ऑनलाइन सौदा 1 लाख में पांच पिस्तौल लाया था शीलू डाहर
विज्ञापन
आरोपी सुनील उर्फ शीलू।
पानीपत। ट्रांसपोर्टर पर जानलेवा हमला करने और समालखा में मिठाई व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी के मामले में मुख्य आरोपी सुनील उर्फ शीलू डाहर से 11 दिन तक चली पूछताछ में कई खुलासे हुए। शीलू ने मध्यप्रदेश के हथियार सप्लायर से ऑनलाइन सौदा कर एक लाख रुपये में पांच पिस्तौल लिए थे। हथियार लेने के लिए वह दो बार मध्यप्रदेश गया। पुलिस अभी मध्यप्रदेश के हथियार सप्लायर तक नहीं पहुंच पाई। रविवार को शीलू और उसके गैंग के दूसरे साथी साहिल को अदालत के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। साहिल के कब्जे से स्कॉर्पियो कार बरामद की गई है।
जिले में छह जनवरी को पुलिस ने समालखा में मिठाई व्यापारी की दुकान पर फायरिंग कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। वहीं, 24 जनवरी को मेहराना में ट्रांसपोर्टर सी-सुब्रमण्यम को हमलावरों ने तीन गोली मार दी थी। इन दोनों घटनाओं की साजिश शीलू डाहर ने रची थी। यहां तक की हमलावरों को हथियार भी शीलू ने ही उपलब्ध कराए थे, जिसके बाद पुलिस ने शीलू पर शिकंजा कस दिया था। 11 फरवरी को सीआईए-1 की टीम ने शीलू को दिल्ली एअरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को पहले तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। जिसमें उसने बताया था कि वह मध्यप्रदेश से लाया था। इसके बाद पुलिस ने हथियार तस्करी का नेटवर्क खंगालने के लिए शीलू को फिर से आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
पूछताछ में शीलू ने बताया कि सोशल मीडिया पर उसकी मुलाकात मध्यप्रदेश के एक हथियार सप्लायर से हुई थी। ऑनलाइन ही दोनों के बीच पांच पिस्तौल और कारतूस का सौदा तय हुआ। एक लाख रुपये देकर शीलू ने हथियार खरीद लिए, इसके लिए वह दो बार मध्यप्रदेश गया था। पुलिस शीलू को लेकर मध्यप्रदेश पहुंची और हथियार सप्लायर की तलाश में दबिश दी, लेकिन, तब तक वह पुलिस की पहुंच से दूर निकल गया। पिछले आठ दिन से पुलिस लगातार हथियार सप्लायर की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उसके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं लगी है।
विज्ञापन
उधर, चार दिन पहले पुलिस ने एक आरोपी रोहतक के सीसर गांव निवासी साहिल को भी गिरफ्तार किया था। रविवार को रिमांड की अवधि पूरी होने पर दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।