फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Meditation yoga is essential to attain self-happiness: Upendra Muni...

Panipat News: बुजुर्गों के सम्मान का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Meditation yoga is essential to attain self-happiness: Upendra Muni...
कार्यक्रम का शुभारंभ करती मेयर कोमल सैनी व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। विश्व जागृति मिशन पानीपत मंडल की ओर से निंबरी गांव स्थित सोमनाथ धाम आश्रम में रविवार को श्रद्धा पर्व महोत्सव मनाया गया। डॉ. अर्चिका दीदी ने महोत्सव में ध्यान व आध्यात्म का पाठ पढ़ाया।
उन्होंने युवा पीढ़ी को अपने माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान करने का संदेश दिया। साथ ही बताया कि संगत को मन को शांत रखने, सदा खुश रहने, दिन में कम से कम 10 बार मुस्कराने, माथा ठंडा रखने, जीवन में सकारात्मक सोच और किसी से भी अपनी तुलना न करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुरु मंत्र का भी जाप करना चाहिए। यह एक रक्षा कवच का काम करता हैं। इससे पहले डॉ. अर्चिका दीदी और मेयर कोमल सैनी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन वेद बांगा और भीम डुडेजा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीम डुडेजा ने बताया कि महोत्सव में पहुंचे लोगों ने डॉ. अर्चिका दीदी को माल्यार्पण करके उनसे आशीर्वाद लिया और मिशन की तरफ से व्यक्तियों ने शाल ओढ़ाकर और मिशन का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। भजन सम्राट प्रमोद चोपड़ा ने भजनों से सबको मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार के भाई महेंद्र पंवार, समाजसेवी संजय अग्रवाल, पंडित हुकम चंद शास्त्री, निंबरी गांव के सरपंच मनोज मलिक, उझा गांव के सरपंच नरेश रावल, ओमप्रकाश चौधरी मौजद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ करती मेयर कोमल सैनी व अन्य। संवाद

कार्यक्रम का शुभारंभ करती मेयर कोमल सैनी व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed