फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Medical store owner areest with mtp kitt

अवैध रूप से गर्भपात कराने की किट बेचते मेडिकल स्टोर मालिक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Medical store owner areest with mtp kitt
स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई कर चुलकाना रोड पर एक मेडिकल स्टोर मालिक को अवैध रूप से एमटीपी किट बेचते हुए काबू किया। बताया जा रहा है कि विभाग की टीम किसी अन्य मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई के लिए आई थी, लेकिन शिव मेडिकल स्टोर संचालक एमटीपी किट बेचता पकड़ा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि गर्भपात कराने के लिए शहर के मेडिकल स्टोरों पर अवैध रूप से एमटीपी किट बेची जा रही है। जिसके बाद सीएमओ के निर्देश पर चुलकाना रोड स्थित शिव मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य कर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा गया। मेडिकल स्टोर मालिक ने उसे 750 रुपये में एमटीपी किट बेची। इसके बाद टीम ने छापा मारकर किट खरीदने के लिए दिए गए रुपये मेडिकल स्टोर मालिक से बरामद लिए। डिप्टी सीएमओ डॉ. सुधीर बत्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई के लिए कहा गया है। इस दौरान ड्रग कंट्रोल अधिकारी विजय राजे, एमओ डॉ. शालिनी मेहता पुलिस कर्मी मौजूद रहे तथा तहसीलदार नरेश कौशल बतौर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed