फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   medical store operator beaten up by two

मेडिकल स्टोर संचालक को दो ने पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
medical store operator beaten up by two
देवी मूर्ति कालॉनी निवासी एक मेडिकल स्टोर संचालक के साथ दूसरे मेडिकल स्टोर संचालक ने अपने भाई संग मिलकर मारपीट की और दुकान से 20 से 25 हजार व एक सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। उपरोक्त मारपीट में पीड़ित मेडिकल स्टोर संचालक की कंधे की हड्डी टूट गई और जबड़े में फ्रेक्चरर आया है। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रविंद्र कुमार निवासी देवी मूर्ति कॉलोनी ने बताया कि उसका श्रीनाथ फार्मा के नाम से मेडिकल स्टोर है। गत 22 अगस्त को वह अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा हुआ था। इसी बीच न्यू बरेजा मेडिकल स्टोर के संचालक दो भाई लक्ष्य व अक्षय आए और अज्ञात कारण से उसके साथ मारपीट करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे नीचे गिराया और लात घुसों से हमला किया। वहीं दुकान के अंदर रखे करीब 20 से 25 हजार रुपये व उसके गले से सोने की चेन स्नेच कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टर एक्सरे में खुलासा हुआ कि उसके कंधे की हड्डी टूट चुकी है, वहीं उसके जबड़े में फैक्चरर आया है। डॉक्टर का कहना है कंधे का काम करना बंद कर चुका है। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed