फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MD felicitated after the sugar mill won the first prize at the national level for technical efficiency.

Panipat News: शुगर मिल को तकनीकी दक्षता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार मिलने पर एमडी का किया अभिनदंन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
MD felicitated after the sugar mill won the first prize at the national level for technical efficiency.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। डाहर गांव स्थित शुगर मिल को देशभर के सहकारी शुगर मिलों में वर्ष 2025-26 के पेराई सत्र में शानदार प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी दक्षता का प्रथम पुरस्कार मिला है। शुगर मिल को 94.61 प्रतिशत क्षमता उपयोग के साथ मिली इस उपलब्धि से पानीपत जिला का देशभर में गौरव बढ़ा है। पानीपत शुगर मिल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं किसान धर्मपाल जागलान, कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक नरेश जागलान, नफे सिंह एडवोकेट व सतबीर पांचाल ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय इसराना में शुगर मिल के एमडी व इसराना एसडीएम नवदीप सिंह नैन का बुके व स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। साथ ही उन्होंने इस उपलब्धि पर बधाई भी दी।
बता दे कि पिछले माह 22 सितंबर को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित समारोह में उपायुक्त एवं पानीपत मिल के चेयरमैन डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, मिल के एमडी नवदीप सिंह नैन व अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण किया था।
विज्ञापन

धर्मपाल जागलान ने बताया कि पानीपत शुगर मिल 1956 में चालू हुआ था और पानीपत शुगर मिल को तकनीकी दक्षता में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार मिला है। पानीपत शुगर मिल को इससे पहले करीब 13 वर्ष पहले गन्ना विकास में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला था। उन्होंने कहा कि शुगर मिल के चेयरमैन एवं उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्ग दर्शन में शुगर मिल के एमडी एवं एसडीएम इसराना नवदीप सिंह नैन के नेतृत्व व कडी मेहनत से यह पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed