फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mayor Komal took charge

Panipat News: मेयर कोमल ने संभाला कार्यभार, शहर की सफाई और विकास का दावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Mayor Komal took charge
पानीपत। मेयर कोमल सैनी ने अपनी जीत के 22वें दिन सोमवार को कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन

चैत्र मास के दूसरे नवरात्र पर लाल साड़ी में पहुंची कोमल सैनी ने नगर निगम की चौखट पर माथा टेका और भाजपा को अपनी मां के बराबर सम्मानित बताते हुए पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों पर चलकर काम करने की बात कही। उन्होंने शहर में सफाई और विकास पर फोकस रखने का दावा किया।
मेयर ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ रिबन काटकर अपने कार्यालय का शुभारंभ किया। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार, शहरी विधायक प्रमोद विज, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना और भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने उनको कार्यालय पहुंचकर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

कोमल सैनी ने सोमवार को प्राचीन देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। वे इसके बाद अपने ससुर रामकुमार सैनी और पति दिनेश सैनी के साथ नगर निगम के ताऊ देवीलाल कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में करीब 11 बजे पहुंची। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव और डीएमसी अरुण भार्गव ने उनका स्वागत किया। पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी समय अपने निकट के जनप्रतिनिधि से संपर्क कर अपनी समस्या रख सकता है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि पानीपत में शहरी और ग्रामीण दो विधानसभा के क्षेत्र नगर निगम के अंतर्गत आते हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि शहर की सभी बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। जिन पर तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं। अब नगर निगम के सहयोग से इन योजनाओं को समय से पूर्व पूरा करने में और अधिक मदद मिलेगी। समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना ने भी सरकार से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed