Hindi News
›
Haryana
›
Panipat News
›
Maximum temperature rises by two degrees, weather likely to change again tomorrow
{"_id":"69865959ce930d708a09870f","slug":"maximum-temperature-rises-by-two-degrees-weather-likely-to-change-again-tomorrow-panipat-news-c-244-1-pnp1007-151793-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा, कल फिर मौसम में बदलाव के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा, कल फिर मौसम में बदलाव के आसार
पानीपत। जिले में शुक्रवार को सुबह ही खिली धूप निकलने से लोगों को कोहरे से राहत मिली और अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा। हवा की रफ्तार तेज होने से सुबह-शाम ठंड बनी रही। मौसम विशेषज्ञ ने रविवार को मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। रविवार को बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है, इससे तापमान में फिर से कमी आ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले सप्ताह बारिश के बाद इस सप्ताह सुबह-शाम कोहरा छाने से लोगों की परेशानी बढ़ी हालांकि शुक्रवार को सुबह ही धूप निकलने से मौसम साफ रहा। हवा की रफ्तार 16 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा रही। अधिकतम तापमान वीरवार से दो डिग्री बढ़कर 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसराना निवासी रामकुमार ने बताया कि अब गेहूं व सरसों की फसल पर बाली आनी शुरू हो गई है। इस समय तेज हवा से सिंचाई वाले खेतों में फसलों के गिरने की संभावना बन गई है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि रविवार को फिर से मौसम में बदलाव आ सकता है। बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और तापमान में कमी आ सकती है। बदलते मौसम में किसानों को सिंचाई करने से बचना चाहिए क्योंकि ज्यादा नमी गेहूं और सरसों की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।