फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Matlauda's youth implicated in the name of sending abroad, pleading for help

पानीपत: डंकी बन अमेरीका जाने वाले प्रदेश के 14 युवा फंसे, वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Matlauda's youth implicated in the name of sending abroad, pleading for help
पानीपत। अनाधिकृत रूप से अमेरिका जाने वाले कुछ युवाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कई युवा अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। ये युवा वीडियो के जरिए अपनी आपबीती बयां कर मदद की गुहार लगा रहे हैं। वीडियो में कह रहे हैं कि पानीपत के मतलौडा निवासी एक युवक ने उन्हें फंसाया है।
विज्ञापन

युवा बता रहे हैं कि वे कई दिनों से एक ही कमरे में कैद हैं। उनको खाने पीने के लिए भी कुछ नहीं दिया जा रहा। उनके साथ मारपीट की जा रही है। वीडियो एक मिनट तीन सेकेंड का है। वीडियो से यह स्पष्ट नहीं है कि इसे कब बनाया गया है और वीडियो में दिखाए जा रहे युवा प्रदेश के किन जिलों से हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें युवा डंकी के जरिए अमेरिका जाने की बात कह रहे थे। इनमें से एक युवा की पहाड़ी से गिरकर मौत होने की बात भी की जा रही थी।
विज्ञापन

जिले में बन चुके हैं सैकड़ों अवैध एजेंट, वैध सिर्फ चार-
जिला उपायुक्त सुशील सारवान लोगों से अपील कर चुके हैं कि अनाधिकृत एजेंट के चंगुल में फंसें। इससे धन की हानि के साथ जान भी खतरे में पड़ सकती है, इसलिए केवल पंजीकृत एजेंटों से ही विदेश जाने के लिए संपर्क करें। शहर में ऐसे केवल चार ही रजिस्टर्ड एजेंट हैं। सरकार ने अधिकृत ट्रैवल एजेंट एवं एजेंसियों की सूची जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed