फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Matalouda received the highest rainfall of 64 mm, waterlogging a problem

Panipat News: मतलौडा में सबसे ज्यादा 64 मिमी बारिश, जलभराव से परेशानी

Wed, 03 Sep 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 03 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Matalouda received the highest rainfall of 64 mm, waterlogging a problem
सनौली रोड पर बारिश में हुए जलभराव से गुजरते वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। मंगलवार को जमकर बारिश हुई। मतलौडा में सबसे ज्यादा 64 मिमी बारिश दर्ज की गई। पानीपत में 33 मिमी, समालखा में 44 मिमी, इसराना में 55 मिमी, बापौली में 35 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से शहर में जीटी रोड पर खादी आश्रम के बाहर और असंध रोड पर विर्क नगर के पास जलभराव की स्थिति बनी रही। जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हुई। मौसम विशेषज्ञ ने अगले दो दिन बारिश की संभावना जताई है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। लोगों को तीन दिन से मध्यम से तेज बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। दूसरी तरफ तेज बारिश होने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। परढ़ाना निवासी राजेश कुमार व अनूप सिंह ने बताया कि लगातार बारिश से खेतों में पानी बढ़ने लगा है। किसानों की चिंता बढ़ रही है। अब किसानों को फसलें खराब होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

वहीं शहर में जलभराव के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हुई। अहर निवासी कविता ने बताया कि वह पानीपत बाजार में सामान खरीदने गई थी। दिनभर बारिश होने से परेशानी हुई। वहीं जलभराव के कारण आने-जाने में भी परेशानी हुई। बस में जहां अहर पहुंचने में एक घंटा का समय लगता है। बारिश से गड्ढों में जलभराव होने से अहर तक पहुंचने में 15 मिनट ज्यादा लगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि बुधवार और वीरवार को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनौली रोड पर बारिश में हुए जलभराव से गुजरते वाहन। संवाद

सनौली रोड पर बारिश में हुए जलभराव से गुजरते वाहन। संवाद

सनौली रोड पर बारिश में हुए जलभराव से गुजरते वाहन। संवाद

सनौली रोड पर बारिश में हुए जलभराव से गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed