फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Massive fire caused by short circuit in GS Spinner thread mill

जीएस स्पीनर धागा मिल में सार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 10 गाड़ियों ने 200 चक्कर लगाए, देर रात तक धधकती रही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Massive fire caused by short circuit in GS Spinner thread mill
पानीपत। आग लगने के कारण जल कर राख हुआ सामान। - फोटो : Panipat
पानीपत। गांव गांजबड़ और खोतपुरा रोड स्थित जीएस स्पिनर धागा मिल में रविवार अल सुबह तीन बजे सॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मिल में काम कर रहे वर्करों ने मालिक और दमकल विभाग को कॉल कर सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़िया मौके पर पहुंची। 10 गाड़ियों ने सैकड़ों चक्कर लगाए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब तीन बजे आग नियंत्रित हुई। लेकिन देर रात तक सुलगती रही। मालिक ने बताया कि आग से करीब दो करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

मिल मालिक साहिल के पिता धनश्याम गोयल ने बताया कि उन्होंने पिछले नौ साल पहले गांजबड़ और खोतपुरा रोड पर धागा मिल लगाई थी। जिसको अब उसका बेटा संभाल रहा है। मिल में कच्चा माल रुई, वेस्ट और फाइबर पड़ा हुआ था। उनके पास करीब रविवार सुबह करीब 3:17 बजे पर मिल से कर्मचारी का फोन आया था। उसने मिल में आग लगने की सूचना दी थी। जब तक वह मिल पहुंचे तो तीन अलग अलग परिसरों में भयंकर आग लगी हुई थी। दमकल की गाड़िया आग बुझाने में जुटी हुई थी। जब वह मिल पहुंचे तो मजदूरों ने बताया कि हाई वोल्टेज आ गया था। जिस वजह स्पार्किंग हुई और मिल की बिजली चली गई। आग की लपटें देख उन्होंने सूचना दी। मालिक ने बताया कि उन्होंने दमकल विभाग से एनओसी ले रखी है। आग बुझाने के लिए उनके पास सभी यंत्र थे, लेकिन मिल में बिजली न होने की वजह से पानी की मोटर नहीं चल पाई और आग की लपटें बढ़ती चली गईं।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों के साथ साथ सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने फैक्टरी से सभी वर्करों को सुरिक्षत बाहर निकाला और आस पास नाके लगाए, ताकि दमकल कर्मियों के अलावा कोई अंदर न जा सके। वहीं रविवार को दोपहर करीब 12 बजे थाना प्रभारी ने भी निरीक्षण कर अपडेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़िया मौके पर पहुंच गई थी। आग पर 14 घंटे के बाद काबू पा लिया गया था।
- रामेश्वर सिंह, दमकल अधिकारी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed