फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mason dies due to electrocution in Sariya

Panipat News: सरिया में करंट उतरने से राजमिस्त्री की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Mason dies due to electrocution in Sariya
पानीपत। किला थाना के अंतर्गत तेज कॉलोनी में शनिवार सुबह बिजली की 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में आने से बड़ा हादसा हो गया। यहां मकान निर्माण के लिए पिलर खड़ा करते समय में सरिया में करंट उतरने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। इस दौरान मजदूर और ठेकेदार करंट लगने से झुलस गए। किला थाना पुलिस ने भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत इत्तेफाकिया हादसे में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार सुबह करीब 11 बजे का है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शांकरपुर गांव निवासी मनिंद्र (25) वार्ड-छह की तेज विहार कॉलोनी में मकान निर्माण कार्य के लिए गया था। वह पिलर लगाने के लिए नींव के साथ सरिया खड़ा करने लगा। इसी बीच सामान्य से कम नीचे से गुजर रही 11 केवी की बिजली लाइन से सरिया टकरा गया। इससे जोरदार धमाका हुआ। राजमिस्त्री मनिंद्र, ठेकेदार करण और मजदूर पन्नाराम झुलस गए। उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां मनिंद्र को मृत घोषित कर दिया। ठेकेदार और मजदूर का इलाज शुरू किया। किला थाना पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया। परिजन हादसे का पता चलते ही अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। इसमें आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

तीन साल पहले हुई थी शाादी
परिजनों ने बताया कि मनिंद्र मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शांकरपुर गांव का रहने वाला था। वह अपने परिवार के साथ बबैल रोड जूता फैक्ट्री के नजदीक रहता था। उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी। उसके पास दो साल का बेटा है। उसकी पत्नी अब गर्भवती है। उसके साथ बूढ़े बाप पप्पू, मां कलावती एवं तीन छोटे भाई हरजीत, लोकेंद्र और पवन साथ रहते थे। परिजनों ने बताया कि ठेकेदार करण के साथ तेज विहार कॉलोनी में मोइन मलिक के मकान निर्माण का काम लिया गया था। ठेकेदार करण, राजमिस्त्री मनिंद्र और मजदूर पन्ना लाल तीनों शनिवार को काम पर लगे हुए थे। इसी दौरान पिलर का सरिया खड़ा किया गया तो सरिया 11 केवी लाइन से जा टकराया। सरिये को पकड़ कर खड़े मनिंद्र को जोरदार करंट लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
पहले भी हो चुके हैं हादसे
जिले में हाईटेंशन की तारों का करंट लगने से पहले भी हादसे हो चुके हैं। पिछले दिनों रैरकलांं गांव में शोभायात्रा के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई थी। वह शोभायात्रा में रोशन के लिए बिजली की लाइट लेकर चल रहा था। उसने लाइटों को ऊपर उठाया तो उसको करंट लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।


वर्जन :
तेज कॉलोनी में मकान बनाते समय सरिया 11केवी की लाइनों से टकराने पर एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने इसमें ने नई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। परिजनों को शव सौंप दिया है। इसमें किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो उसी अनुरूप आगामी कार्रवाई की जाएगी।
महाबीर सिंह, प्रभारी, किला थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed