फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mason dies due to drowning in drain

Panipat News: राजमिस्त्री की नाले में डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Mason dies due to drowning in drain
पानीपत। शनिवार शाम के बाद हुई तेज बारिश में नाले में गिरने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। राजमिस्त्री काम कर विकास नगर में अपने कमरे पर लौट रहा था। बरसात में गली में पानी भरा हुआ था। उसको नाले का अंदाजा नहीं लगा और साइकिल समेत नाले में सिर के बल गिर गया। इस कारण उसकी डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने शव को निकालकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने सेक्टर 29 थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने रविवार को परिजनों के बयान दर्ज किया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। विकास नगर निवासी रोहित कुमार ने बताया कि वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का रहने वाला है। उनके पिता अखिलेश (44) पेशे से राजमिस्त्री थे। वो फिलहाल सेक्टर 25 में काम कर रहे थे। वो शनिवार सुबह अपनी साइकिल से काम पर गए थे। वहां से वो शाम सात बजे घर से लौट रहे थे। इस दौरान तेज बारिश हो रही थी। गली नंबर दो में बारिश का पानी भरा हुआ था। उसके पिता अखिलेश को नाले का अंदाजा नहीं हुआ और वह साइकिल समेत नाले में गिर गए। उनका मोबाइल भी बंद हो गया। रात 10 बजे जब वो उन्हें ढूंढने के लिए घर से निकले तो उन्हें गली नंबर दो में उनका साइकिल पड़ा मिला। नाले से बाहर उनकी एक टांग दिख रही थी। उन्होंने उन्हें बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed