फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Masked miscreants snatched mobile by attacking ice cream vendor with needle

Panipat News: आइसक्रीम रेहड़ी संचालक पर सुए से हमला कर नकाबपोश बदमाशों ने छीना मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 02:56 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants snatched mobile by attacking ice cream vendor with needle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। सनौली रोड पर मलिक पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाश आइसक्रीम रेहड़ी संचालक पर सुए से हमला कर फोन छीनकर फरार हो गए। घायल ने पुलिस कंट्रोल रूम में वारदात की सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की धरपकड़ में जुट गई। चांदनीबाग थाना पुलिस ने बाइक सवार दोनों बदमाशों के खिलाफ लूटपाट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।


मूलरूप से राजस्थान के जिला भीलवाड़ा निवासी सुखदेव उर्फ देवा गुज्जर ने बताया कि वह हाल में सनौली रोड पर धर्म सिंह मार्केट में रहता है। शनिवार को रात 11 बजे वह अपनी आइसक्रीम की रिक्शा लेकर काम से वापस घर रहा था। जब वह सनौली रोड पर मलिक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो एचएफ डीलक्स बाइक पर सवार होकर नकाबपोश दो युवक आए और उसकी पेंट से फोन निकालने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके पैर पर बर्फ वाले सुए से हमला किया और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। चांदनीबाग थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed