फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Masked miscreant entered the house with a knife, ran away after making noise

Panipat News: मकान में चाकू लेकर घुसा नकाबपोश बदमाश, शोर मचाने पर भागा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreant entered the house with a knife, ran away after making noise
पानीपत। एल्डिको में रात 11:15 बजे नकाबपोश बदमाश एक मकान में चाकू लेकर घुस गया। घर में सो रही मां-बेटी आरोपी को देखकर घबरा गईं और शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। एल्डिको निवासी सुनीता सक्सेना ने बताया कि उसके पति डीसी सक्सेना नोएडा स्थित जेपी सीमेंट कंपनी में एनवायरमेंट सेफ्टी हेड के पद पर कार्यरत हैं। आठ मई की रात करीब 11 बजे घर पर वह और उसकी बेटी पूजा थी। इसी बीच 11:15 बजे मकान के प्रथम तल पर एक अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर आया और दरवाजा खटखटाने लगा। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वह चाकू लिए खड़ा था। उसे देखकर वह डर गई। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी दीवार फांदकर फरार हो गया। बदमाश मकान में चोरी करने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed