फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Married woman found hanging, accused of murder and hanging

Panipat News: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, हत्या कर लटकाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging, accused of murder and hanging
पानीपत। मोहाली गांव एक विवाहिता का शव बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। मायका पक्ष ने ससुरालियों पर ईदी में किशमिश व बादाम न मिलने पर हत्या का आरोप लगाया है। ससुराल के लोग घर से भाग गए। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव लेने की मांग की। इसके लिए गांव व अस्पताल में काफी देर तक हंगामा मचा रहा। किला थाना ने शव को शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

जींद जिला की सीमा ने पुलिस को बताया कि तीन बच्चों में शबनम (21) सबसे छोटी थी। उसका निकाह सात जनवरी 2024 को मोहाली गांव के साहिल के साथ किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि साहिल दहेज की लगातार मांग कर रहा था। उनको 500-500 रुपये भी ऑनलाइन ट्रांसफर किए। वे आटा खत्म होने पर भी पैसे भेजते थे। उसकी मांग खत्म नहीं हो रही थी। शबनम ने बुधवार को फोन कर बताया कि साहिल उसके साथ मारपीट कर रहा है। उसकी जेठानी ने कुछ देर बाद ही फोन कर बताया कि शबनम की मौत हो गई। वे घर पहुंचे तो शबनम का शव फंदे पर लटका हुआ था। परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं था।
विज्ञापन

मोटरसाइकिल देने का था दबाव
मौसी रजिया ने बताया कि उसके बेटे साहिल की इसी महीने निकाह है। उसके पिता यामिन निकाह का निमंत्रण पत्र और ईदी देने आए थे। शबनम की जेठानी ने उसे ताने दिए और ईदी में किशमिश व बादाम कम होने की कहकर प्रताड़ित किया। शबनम ने उनको फोन कर इस बारे में बताया। उन पर मोटरसाइकिल देने का भी दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि शबनम का शव फंदे पर लटका हुआ था और उनके पैर जमीन से सटे हुए थे। कमरे में भी सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मोहाली गांव में एक महिला के फंदे पर लटका होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। पति साहिल, जेठ मन्नू, जेठानी शाना, कपिल, उसकी पत्नी मोमिना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सुरेश कुमार, प्रभारी, किला थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed