{"_id":"66ad8a63fadf37330b0136f0","slug":"married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-panipat-news-c-244-1-pnp1003-122121-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फंदा लगा विवाहिता ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फंदा लगा विवाहिता ने दी जान
विज्ञापन
पानीपत। सौदापुर गांव में विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसके खुदखुशी करने के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हुए हैं। जब कमरे में बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तो उसके ससुर ने खिड़की से झांककर देखा। विवाहिता के फंदे पर लटके होने की सूचना पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ के बाद शव को फंदे से उतारा और जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
बताया जा रहा है कि सौदापुर गांव निवासी पिंकी (25) पत्नी सूरज दो साल के बच्चे की मां थी। पिंकी पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर परेशान चल रहा थी। सूरज वीरवार को ड्यूटी पर गया था। पिंकी अपने दो साल के बच्चे को लेकर अपने कमरे में चली गई। वह देर बाद कमरे से बच्चे के रोने की आवाज आने लगी। काफी देर तक जब बच्चा चुप नहीं हुआ तो उसके ससुर ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उसने खिड़की से झांककर देखा तो पिंकी का शव पंखे पर चुन्नी के साथ फंदे से लटका हुआ था। अब पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ।