फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Married woman commits suicide, Panipat

विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide, Panipat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। गांव गढ़ सरनाई में एक विवाहिता ने शादी के तीन साल तक दहेज प्रताड़ना सहने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने पति, सास और ससुर पर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति बाइक की मांग करता था, पत्नी मना करती थी तो उसके साथ मारपीट करता था। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा और पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
जिला फतेहाबाद के गांव लघुवास निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। उसके बेटी प्रवीन की तीन साल पहले शीशपाल पुत्र ज्ञानचंद निवासी गढ़सरनाई के साथ शादी की थी। आरोप है कि दामाद शादी के बाद से ही प्रवीन से दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट करता आ रहा था। शराब पीकर उसके साथ दुर्रव्यवहार करता था। बेटी सास-ससुर को शिकायत करती तो वह साथ देने की बजाए अपने बेटे के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करते थे और जान से मारने की धमकी देते थे।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि दामाद गत 10 दिनों से बेटी पर बाइक का दबाव बना रहे थे। शुक्रवार शाम दामाद ने फोन कर सूचना दी कि प्रवीन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पिता का आरोप है कि दामाद ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर उसे फंदे पर लटकाया है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed