फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Married man got second marriage, case registered

Panipat News: शादीशुदा ने कराई दूसरी शादी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:13 PM IST
विज्ञापन
Married man got second marriage, case registered
पानीपत। पुराना औद्योगिक पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की महिला को मॉडल टाउन निवासी ससुरालियों ने दहेज के साथ साथ मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। महिला को शादी के बाद पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है। वह एक बेटे का पिता भी है। महिला ने इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने कहा कि उसे अगर ससुराल में रहना है तो उसके पति की दूसरी पत्नी को भी स्वीकार करना पड़ेगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसकी शादी जनवरी 2019 में अमित निवासी मॉडल टाउन के साथ हुई थी। वह चार साल के बेटे की मां है। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने कम दहेज का ताना देकर उसे प्रताड़ित करना शुरू किया। अक्सर कहा जाता था कि वह दहेज में गाड़ी नहीं लेकर आई। जब वह इन बातों का विरोध करती थी, तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति के एक मनजीत कौर नाम की महिला के साथ अवैध संबंध होने का पता लगा। जब पति से इस बारे में पूछा, तो उसके साथ खूब मारपीट की गई। पति ने मारपीट करते हुए कहा कि मनजीत कौर के साथ वह शादीशुदा भी है। जिससे उन्हें एक बेटा भी पैदा हुआ है। इसके बाद धमकी दी कि किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद पति जोर जबरदस्ती कर उसके साथ संबंध बनाने लगा। उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध भी जोर जबरदस्ती से बनाए। परेशान होकर उसने अपने मायका वालों को इस बारे में बताया। मायके वालों ने ससुराल वालों से इस बारे में बात की। जिस दौरान ससुराल वालों ने कहा कि अमित के मनजीत के साथ संबंध है, इस बारे में उनकी बेटी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इसी शर्त वह उनकी बेटी को अपने घर में रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed