फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   marriage, avni chaturvedi, airforce

भारत की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी चतुवर्दी परिणय सूत्र में बंधी, पहुंची ससुराल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
marriage, avni chaturvedi, airforce
भारत की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी परिणय सूत्र में बंध गईं। देश की पहली तीन महिला फाइटरों में एक अवनी चतुर्वेदी हैं। समलाखा निवासी फ्लाइंग लेफ्टिनेंट विनीत छिकारा के साथ ही मध्यप्रदेश में मंगलवार को उनका विवाह हुआ और वीरवार को ससुराल पहुंची। जहां नव दंपती को बधाई देने के लिए आसपास के लोग पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

समालखा के वार्ड-10 निवासी हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर दयानंद छिकारा के बेटे विनीत छिकारा वायुसेना में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट हैं। मंगलवार को विनीत और अवनी का विवाह मध्य प्रदेश के रीवा में संपन्न हुआ। दुल्हन की विदाई के बाद वीरवार नवदंपत्ती समालखा पहुंचे। आस पड़ोस के लोगों ने उनका स्वागत किया। मंगल गीत गाए और नवदंपती को आशीर्वाद दिया। मध्य प्रदेश के रिवा निवासी सिंचाई विभाग के एक्सईएन दिनकर चतुर्वेदी की बेटी आवनी ने देश की पहली फाइटर पायलट बनकर नारी सशक्तीकरण का उदाहरण पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed