फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Marking was done amid protest against four lane road

Panipat News: फोरलेन सड़क की विरोध के बीच कराई निशानदेही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Marking was done amid protest against four lane road
सनौली। पानीपत शहर के संजय चौक से लेकर कुराड फार्म तक सनौली रोड को एचएसआरडीसी द्वारा फोर लेन किया जा रहा है। छाजपुर व कुराड फार्म के बीच ड्रेन नंबर दो पर बनने वाले पुल व सड़क के स्थान पर कुछ लोगों पर सरकारी भूमि पर पंचायती रास्ते पर कब्जा करने के आरोप है। एचएसआरडीसी द्वारा ड्रेन पर बनने वाले पुल व सड़क को लेकर शुक्रवार को जमीन की निशानदेही की गई है। जिला प्रशासन बिजली निगम बापौली सब डिवीजन के एसडीओ परमिंद्र सिंह को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को वह भारी पुलिस बल , एचएसआरडीसी के एसडीओ रविंद्र कादियान, बापौली के नायब तहसीलदार कैलाश चंद्र, कानूनगो नरेश कुमार व राजेश और इंतजार पटवारी के साथ ड्रेन के पास जमीन की निशानदेही करने पहुंचे तो वहां पर किसानों ने उनका विरोध किया। किसानों ने कहा कि जहां पर पहले पीडब्ल्यूडी की सडक बनी है, वहीं पर सडक बनाई जानी चाहिए। सडक जहां रिकार्ड में है वहीं पर ही सडक़ का निर्माण कराना चाहिए। प्रशासन गांव के रास्ते से सड़क निकालना चाहता है। यहां पर पेड़ काटने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


वर्जन

इस बारे में एचएसआरडीसी के एसडीओ रविंद्र कादियान ने बताया कि डयूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बापौली तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जमीन की निशानदेही कर ली गई है । उस जमीन पर किए कब्जे को अभी हटाना बाकी है। जल्द ही संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों की ओर से जमीन से अवैध कब्जा भी हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed