{"_id":"67842b4df125094bef05eff4","slug":"market-decorated-on-lohri-and-makar-sankranti-lohri-will-be-celebrated-today-panipat-news-c-244-1-pnp1001-130482-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लोहड़ी और मकर संक्रांति पर सजा बाजार, आज मनाई जाएगी लोहड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लोहड़ी और मकर संक्रांति पर सजा बाजार, आज मनाई जाएगी लोहड़ी
विज्ञापन
पानीपत। लोहड़ी और मकर संक्रांति को लेकर बाजार सज गया है। इसके साथ बाजार में खरीदारी तेज हो गई है। मूंगफली, रेवड़ी और गजक के साथ गर्म कपड़ों की ब्रिकी भी तेज हो गई। खासकर बहू और बेटी की पहली लोहड़ी को लेकर घरों में विशेष तैयारी चल रही है। इसको लेकर बाजार में पूरा दिन भीड़ लगी हुई है। बाजार में गुड़ व चीनी की रेवड़ी और कई तरह की गजक लोगों की पसंद बनी हुई है।
सोमवार को लोहड़ी और मंगलवार को मकर संक्रांति है। इसको लेकर रविवार को ही बाजार में पूरा दिन खरीदारी चली। शहर में लोग जहां लोहड़ी मनाते हैं, वहीं ग्रामीण अंचल में लोग मकर संक्रांति मनाते हैं। रविवार को इंसार बाजार समेत शहर के अन्य बाजारों में जमकर खरीदारी चली। इंसार बाजार में दोपहर के समय लोगों को रास्ता तक नहीं मिला। यहां पूरा दिन खरीदारी चली। दुकानों के साथ जीटी रोड और दूसरी प्रमुख सड़कों के किनारे मूंगफली गर्म करने वालों के पास लोगों की लाइन लगी हुई है।
असंध रोड रामलाल चौक स्थित दुकानदार केतन अरोड़ा ने बताया कि लोहड़ी और मकर संक्रांति पर मूंगफली, रेवड़ी और गजक की अधिक बिक्री है। इनके साथ मक्की के फूलों की मांग है। मूंगफली 120 से 160 रुपये किलोग्राम है। इस बार मूंगफली के रेट में कोई ज्यादा बढ़ौतरी नहीं हुई है। वहीं गजक 125 से 150 रुपये किलोग्राम तक है। रेवड़ी गुड़ व चीनी की हैं। इनके अलग-अलग रेट हैं। ये 160 से 200 रुपये किलोग्राम तक है।
विज्ञापन
ग्रामीण अंचल में लोग अपने बड़े बुजुर्गों को गर्म कपड़े भेंट कर सम्मानित करते हैं। इसको लेकर रविवार को पूरा दिन बाजार में खरीदारी रही। इनमें कंबल, चादर और शॉल के अलावा महिलाओं के गर्म सूट प्रमुख हैं। मतलौडा निवासी रमेश ने बताया कि मकर संक्रांति पर अपने परिवार के बुजुर्गों को हर साल गर्म कपड़े भेंट करते हैं। इस बार पुरुषों के लिए चादर और महिलाओं के शॉल खरीदे हैं।