{"_id":"69261d35d5633f44e001d02e","slug":"many-trains-including-ambala-cantt-nangal-dam-canceled-from-december-1-to-february-28-panipat-news-c-244-1-pnp1011-147721-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अंबाला कैंट-नांगल डैम समेत कई ट्रेन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अंबाला कैंट-नांगल डैम समेत कई ट्रेन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द की
विज्ञापन
पानीपत। घने कोहरे के चलते यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तरी रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। आगामी फॉग सीजन को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने की घोषणा की है। यह निर्णय संचालन सुरक्षा बनाए रखने और दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने के उद्देश्य से लिया है।
बॉक्स
ये ट्रेनें की गईं रद्द
रद्द ट्रेनों में 64517 अंबाला कैंट-नांगल डैम, 64516 नांगल डैम-अंबाला कैंट, 54765 धूरी जंक्शन-बठिंडा, 54766 बठिंडा-धूरी जंक्शन, 64483 कुरुक्षेत्र-अंबाला कैंट, 54557 अंबाला कैंट-पटियाला और 54558 पटियाला-अंबाला कैंट का संचालन बंद रहेगा। ये ट्रेनें रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती थीं लेकिन कोहरे के चलते रेलवे को संचालन रोकना पड़ा।
ये ट्रेनें देरी से आईं
मंगलवार को जम्मू तवी एक्सप्रेस 32 मिनट, झेलम एक्सप्रेस आधा घंटा और नेताजी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। दिल्ली पानीपत एमईएमयू डेढ़ घंटा, नंगल डैम स्पेशल फेयर एसी स्पेशल एक घंटा और फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस आधा घंटा,नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू 46 मिनट और कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू डेढ़ घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
वर्जन :
हर साल कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो जाती है। जिससे ट्रेनों के समय पालन और सुरक्षा को लेकर गंभीर चुनौतियां सामने आती हैं। ऐसे में रेलवे प्रशासन ट्रेनों की रद्दीकरण, शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन जैसे कदम उठाता है ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा के हित में आवश्यक है, और यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से एप या 139 पर कॉल करके जानकारी अवश्य लें। रद्द की गई ट्रेनों के संचालन पर मौसम साफ होने के बाद पुन: निर्णय लिया जाएगा।
-हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर रेलवे।