फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Many holes on the model road, at some places manholes were raised higher.

Panipat News: मॉडल सड़क पर कई झोल, नीचे तो कहीं ऊंचे कर दिए मैनहोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 02:57 AM IST
विज्ञापन
Many holes on the model road, at some places manholes were raised higher.
पानीपत। शहर की मॉडल सड़क असंध रोड पर आज भी कई झोल हैं। नगर निगम ने सीवर की सफाई के लिए खोले मैनहोल में कमी छोड़ दी। अब मैनहोल को कहीं सड़क से ऊंचा कर दिया तो कहीं नीचे छोड़ दिया। दो-तीन जगह मैनहोल के आसपास गड्ढे छोड़ दिए। असंध रोड पर मिट्ठन स्वीट्स और अनेजा पेट्रोल पंप के नजदीक हादसा होने का डर बना रहता है। नगर निगम और पीडब्ल्यूडी का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।अनदेखी के चलते तिरंगा लाइटों से चमकने वाली 12 करोड़ में बनी सड़क खस्ता नजर आने लगी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हाल ही में पीडब्ल्यूडी ने खस्ताहाल असंध रोड का 12 करोड़ रुपये की लागत से फोर लेन बनाया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पता चला कि नगर निगम अधिकारियों से तालमेल नहीं होने के कारण सीवर लाइन के मैनहोल नीचे दब गए। अधिकारियों ने चुप्पी साधे रखी और मामला दबाने की कोशिश की। कुछ दिन बाद सीवर लाइन जाम होने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर पानी फैलने लगा। लोगों ने बदबू आने और सड़क टूटने की शिकायत निगम अधिकारियों को दी। निगम अधिकारियों ने सड़क तोड़कर सीवर लाइन के मैनहोल निकलवा दिए। सफाई कार्य पूरा होने के बाद मैनहोल का लेवल करने की जहमत नहीं उठाई। नतीजन अब रोजाना वाहन चालक चोटिल होते हैं।
विज्ञापन


रोजाना आठ से दस लोग हो रहे चोटिल
दुकानदारों ने बताया कि असंध रोड पर सीवर लाइन के मैनहोल गलत तरीके से बने हुए हैं। सड़क और सीवर लाइन मैनहोल के लेवल में अधिकारियों ने बिना कमी निकाले ठेकेदारों का भुगतान कर दिया। अब रोजाना आठ से दस वाहन चालक यहां चोटिल होते हैं। दोपहिया वाहन चालक तो कई बार लहूलुहान भी हो जाते हैं। कार और अन्य चार पहिया वाहनों में भी कई बार सीवर लाइन से टकराने के कारण ज्यादा नुकसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूटी सवार हुआ अनियंत्रित, पत्नी और बच्चे भी गिरे
फल विक्रेता आसिफ ने बताया कि वे अनेजा पेट्रोल पंप के पास रेहड़ी लगाकर फल बेचते हैं। यहां सीवर मेनहोल के कारण गड्ढा बन गया है। कुछ दिन पहली स्कूटी सवार परिवार के साथ यहां से गुजर रहा था। थोड़ी स्पीड ज्यादा थी और उसे शायद गड्ढा दिखाई नहीं दिया। अनियंत्रित होकर परिवार सहित नीचे गिर गया। उनकी पत्नी और बच्चों को भी चोट आई थी।


वर्जन :

असंध रोड मैनहोल बनवाए जा रहे हैं। ऊपर उठे मैनहोल को ठीक कराया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।
अजय सिंह, जेई, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed