फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mannat Phogat won silver and Rudra won bronze medal in National Athletics Championship.

Panipat News: नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मन्नत फौगाट ने रजत और रुद्र ने कांस्य पदक जीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Mannat Phogat won silver and Rudra won bronze medal in National Athletics Championship.

विज्ञापन
पानीपत। तामिलनाडू के नेहरू स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय 38वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पानीपत की मन्नत फौगाट ने 37.77 मीटर डिस्कस थ्रो कर रजत पदक और रुद्र ने 55.04 मीटर थ्रो कर कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता सात नवंबर से 10 नवंबर तक चलेगी। इसमें प्रदेशभर के 187 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें पानीपत के 10 खिलाड़ी शामिल है।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में निधि सोनीपत ने पोलवालट इवेंट में ऊंची छलांग में 3.65 मीटर छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। भिवानी की वंशिका घनघस ने 3.65 मीटर की छलांग लगा रजत पदक जीता। सोनीपत की इंदु ने 10 किलोमीटर रेस वाक इवेंट में स्वर्ण पदक और महेंद्रगढ़ की रचना ने कांस्य पदक जीता। रोहतक के निश्चय ने डिस्कस में 56.59 मीटर थ्रो कर स्वर्ण पदक, पानीपत के रूद्र पानीपत ने 55.04 सेंटीमीटर की थ्रो कर कांस्य पदक जीता। रोहतक की संजना सिंह ने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। पानीपत की मन्नत फौगाट ने 37.77मीटर डिस्कस थ्रो कर रजत पदक जीता। वहीं पंचकूला की मनिनदर कौर ने 37.37मीटर की दूरी पर डिस्कस फेंककर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


जिले से 10 खिलाड़ी ले रहे भाग-
पानीपत जिले से सुमित 400 मीटर, चार गुणा 400 मीटर रिले, मोहित 800 मीटर दौड़, रूद्र डिस्कस थ्रो, विनय हैकसाथलान में, अन्नू 3000 मीटर, 5000 मीटर दौड़, पायल 1500 मीटर दौड़, 18 साल में विधि 3000 मीटर दौड़, हैमर थ्रो में खुशी, तन्नु 300 मीटर दौड़ और रिले दौड़ और मन्नत फौगाट डिस्कस थ्रो में भाग ले रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने दी शुभकामनाएं-
एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष एवं ऐलानाबाद विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला, कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सिंह भादू, महासचिव राजकुमार मिटान, उपाध्यक्ष राजीव खत्री, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत, प्रतियोगिता निदेशक जिते़ंदर बा़ंगर, मुख्य चयनकर्ता यशपाल चोपड़ा और कोषाध्यक्ष जसवंत सिवाच ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed