{"_id":"6ae9e1ac66ba0e4f2505657d","slug":"manisha-leads-in-the-discus-throw-mahak-records-the-highest-jump-panipat-news-c-244-1-sknl1016-167072-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मनीषा का डिस्कस थ्रो सबसे आगे, महक ने लगाई सबसे ऊंची छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मनीषा का डिस्कस थ्रो सबसे आगे, महक ने लगाई सबसे ऊंची छलांग
विज्ञापन
- खेल मैदान में छाजपुर के खिलाड़ियों का जलवा, खंड स्तरीय प्रतियोगिता में जीते कई पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। पीएमश्री स्कूल जलालपुर में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पीएमश्री स्कूल छाजपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कक्षा छठी से बारहवीं तक के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा, दमखम और खेल भावना का परिचय देते हुए कई पदक अपने नाम किए। डिस्कस थ्रो में मनीषा जबकि ऊंची कूद व 400 मीटर दौड़ में महक ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में छाजपुर के खिलाड़ियों ने दौड़, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, लंबी कूद और ऊंची कूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों आयु वर्गों में विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किए। वहीं, 4×100 मीटर रिले दौड़ में रोहन, मयंक, निखिल और आयुष की टीम ने शानदार तालमेल दिखाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्या ज्योति खटक ने पीजीटी शारीरिक शिक्षा जितेंद्र और सहायक पीटीआई सुनीता के प्रशिक्षण व मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में छाजपुर के खिलाड़ियों का प्रदर्शन
कक्षा नौवीं से 12वीं
खिलाड़ी स्पर्धा स्थान
मनीषा (12वीं) डिस्कस थ्रो प्रथम
मनीषा शॉटपुट द्वितीय
सुमन (12वीं) लंबी कूद द्वितीय
सुमन ऊंची कूद तृतीय
टीना (12वीं) 100 व 400 मीटर दौड़ द्वितीय
संगीता (12वीं) ऊंची कूद द्वितीय
तन्नू (10वीं) 100 मीटर दौड़ तृतीय
महक (11वीं) 200 मीटर दौड़ प्रथम
कक्षा छठी से आठवीं
खिलाड़ी स्पर्धा स्थान
आयुष लंबी कूद तृतीय
निखिल 100 मीटर दौड़ द्वितीय
निखिल 400 मीटर दौड़ व ऊंची कूद तृतीय
रोहन ऊंची कूद द्वितीय
रोहन 100 मीटर दौड़ तृतीय
महक ऊंची कूद व 400 मीटर दौड़ प्रथम
रोहन, मयंक, निखिल, आयुष 4 गुना 100 मीटर रिले तृतीय
25