फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Man who was released on bail after serving eight years of imprisonment was shot dead

समालखा: यमुना खादर में खेत में बनी हौद में नहाते वक्त किसान की गोली मारकर हत्या 20-26-52

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Man who was released on bail after serving eight years of imprisonment was shot dead
समालखा। हत्या के मामले में आठ वर्ष की सजा काटकर जमानत पर बाहर आए एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि नहाते समय यमुना में उतरकर तीन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। गोली मारने के बाद आरोपी यूपी की ओर फरार हो गए। हत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

भतीजे अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे चाचा ललित त्यागी-36 और चचेरे भाई बंटी के साथ में वह हरियाणा-यूपी की सीमा पर अपने खेत में गेहूं बो रहा था। वारदात के वक्त बंटी ट्रैक्टर चला रहा था और वह डीएपी खाद के खाली बोरे और पल्ली समेट रहा था, जबकि चाचा ललित यमुना में नहा रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। जब वह भागकर पहुंचा तो चाचा लहूलुहान थे और हाथ में पिस्तौल लिए तीन युवक यमुना से निकलकर उत्तर प्रदेश की ओर भाग रहे थे। उसने चाचा को यमुना के किनारे से ऊपर लेकर बंटी को आवाज देकर बुलाया। इसके बाद चाचा को कच्चे रास्ते से उठाकर लाए और घर से राहुल को कार लेकर बुलाया। करीब 20 मिनट बाद राहुल के आने पर चाचा को घर लेकर आए, जहां से ललित के पिता रामपाल त्यागी को साथ लेकर समालखा अस्पताल की ओर चले, लेकिन रास्ते में ही चाचा ललित की मौत हो गई। इसके बाद अंकित के दूसरे चाचा अनिल ने पुलिस को मामले की सूचना दी। ललित की छाती और जांघ में गोली लगी है। पुलिस ने घर से ललित के शव को लेकर सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 की जनवरी के पहले सप्ताह में गांव हथवाला के सरपंच नीरज त्यागी उर्फ टाटू की गांव डिकाडला और गांव हथवाला के बीच रास्ते में हत्या की गई थी। हत्या में ललित त्यागी का नाम भी शामिल था। अदालत ने इस मामले में ललित समेत 16 लोगों को सजा दी थी। ग्रामीणों के मुताबिक आठ वर्ष तक जेल में रहने के बाद वह बीते मार्च में जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की वजह में जमीन का विवाद भी सामने आ रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं है। परिजनों का कहना है कि जमीन का कोई विवाद नहीं था, वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि करीब 20 दिन पहले बागपत के गांव छपरौली के रहने वाले करीब 30 लोग गांव आए थे। यह लोग गांव के कई घरों में गए और जमीन पर अपना हक जताते हुए कहा था कि उस पर बुआई नहीं करें। जिस जमीन पर यह लोग अपना हक जता रहे थे, उस पर गांव के कई लोग खेती करते आए हैं। ललित ने सोमवार को ही खेत में बुआई शुरू की थी तभी उसे गोली मार दी गई। ऐसे में हत्या को इस मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

ललित को उसके ताऊ ने अपने भाई से गोद ले रखा था। ललित के पिता राजपाल त्यागी है, जबकि उनके भाई श्यामलाल ने ललित को गोद लिया था।
वर्जन:
शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हत्या की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। पूछताछ और जांच की जा रही है।
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, थाना प्रभारी, समालखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed