फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Man dies due to motorcycle collision

Panipat News: मोटरसाइकिल की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Man dies due to motorcycle collision
पानीपत। जीटी रोड पर मलिक पेट्रोल पंप के सामने साले के सामने उसके जीजा को एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। साले ने उन्हें जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, यहां से डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सेक्टर 29 थाना पुलिस रोहतक पीजीआई पहुंची।
विज्ञापन

बिहार के बकसर जिले के गांव समेरा निवासी अंकित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने जीजा संजय कुमार (35) के साथ शिव नगर में किराये पर रहता है। उसका जीजा संजय करहंस गांव के पास कपूर इंडस्ट्री में काम करता था। संजय शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे मलिक पेट्रोल पंप के पास जीटी रोड पर खड़ा था। वह भी उसके साथ मौजूद था। इस दौरान एक मोटरसाइकिल ने उसके जीजा संजय को टक्कर मार दी। इस पर उसने मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया और संजय को सड़क के किनारे बैठा दिया। इसके बाद वह अपनी बहन व भाई को बुलाने के लिए शिवनगर चला गया। जब वह लौटे तो उन्हें पता चला कि एक ई- रिक्शा चालक उसके जीजा संजय को जिला नागरिक अस्पताल ले गया है। जब वह यहां पहुंचे तो पता चला कि डॉक्टरों ने संजय को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। जब वह रोहतक पीजीआई पहुंचे तब तक डॉक्टर उसके जीजा संजय को मृत घोषित कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed