{"_id":"695d7bb738afee16ce04078c","slug":"man-dies-after-falling-into-azad-nagar-underpass-panipat-news-c-244-1-pnp1011-150138-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आजाद नगर के अंडरपास में गिरने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आजाद नगर के अंडरपास में गिरने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
पानीपत। आजाद नगर निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास मौत का कुआ बन गया है। सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे आजाद नगर के जोगिंद्र (55) की अंडरपास में गिरने से मौत हो गई। यह निर्माणाधीन अंडरपास में गिरने से आठ महीने में दूसरी मौत है। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं रेलवे के सेक्शन इंजीनियर ने निर्माण कार्य नियमानुसार कराने की बात कही है।
जीआरपी थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि सोमवार की रात को आजाद नगर रेलवे अंडरपास में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई। शव की शिनाख्त जोगिंद्र (55) निवासी गुजरात के रूप हुई। जोगिंद्र कई साल से अकेले ही आजाद नगर में रहते थे। वे पेंट का काम करता था। प्रथम दृष्टया में सामने आया है कि व्यक्ति ने अंडरपास में गिरने से हाथ और सिर में गंभीर लगी है। इन सबके चलते मौके पर ही मौत हो गई। पुलि ने परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं और पोस्टमार्टम करवा शव सौंप दिया है।
एक व्यक्ति की पहले भी हो चुकी है मौत : आजाद नगर रेलवे अंडरपास में गिरने से इससे पहले भी एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। 23 मई 2025 को अंडरपास में गिरने से विपिन (51) की मौत हो गई थी। विपिन राजमिस्त्री थे और राजनगर में रहते थे। उस समय भी अंडरपास के निर्माण और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठे थे। रात के समय यहां लाइट की भी कोई व्यवस्था नहीं है। अंडरपास में ठोस सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए।