फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Man accused of beating elder brother sent to jail

Panipat News: बड़े भाई की पिटाई के आरोपी को भेजा जेल

Sun, 01 Feb 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 01 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Man accused of beating elder brother sent to jail
पानीपत। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 पुलिस ने सिवाह गांव में बड़े भाई पर डंडे से हमला कर घायल करने के आरोपी छोटे भाई को शुक्रवार शाम गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 प्रभारी सुभाष ने बताया कि गांव की मुकेश ने थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उनके मकान के साथ देवर बिजेंद्र का मकान है। 29 जनवरी की सुबह करीब तीन बजे वह अपने पति जयपाल, बेटी प्रिया के साथ घर पर थे। उसी समय बिजेंद्र उनके घर में घुसा और उसके पति जयपाल की पिटाई शुरू कर दी। आरोपी ने उनके सिर पर डंडे से कई वार किए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी बिजेंद्र को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


ई-रिक्शा चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
पानीपत। एंटी व्हीकल थेप्ट टीम ने वधावाराम कॉलोनी में घर के बाहर से ई-रिक्शा चोरी करने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार शाम को जीटी रोड फ्लाईओवर बीबीएमबी कट के पास से तीनों आरोपी रोहतक निवासी प्रिंस उर्फ चीचू, रामलीला पड़ाव कॉलोनी निवासी नितिन और झज्जर के भंभेवा गांव निवासी स्ननी को गिरफ्तार किया। एवीटी सेल प्रभारी राकेश ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम गश्त कर ही थी। उसी समय टीम को सूचना मिली कि बीबीएमबी कट पर संदिग्ध किस्म के तीन युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं तुरंत ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने 26 दिसंबर की रात को वधावाराम कॉलोनी में घर के बाहर गली में खड़ी एक ई-रिक्शा चोरी करना स्वीकार किया। शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


तीन बेटियों को लेकर घर से लापता हुई महिला
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला तीन बेटियों के साथ घर से निकल गई। महिला के पति ने थाने में पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस महिला और उसकी बेटियों की तलाश में जुटी है। व्यक्ति ने थाने में शिकायत देकर बताया कि उनका परिवार काबड़ी रोड पर एक कॉलोनी में रहता है। शुक्रवार को उनकी 29 वर्षीय पत्नी, नौ, आठ और दो साल की बेटियों को लेकर सुबह नौ बजे घर से निकली थी, इसके बाद वह घर पर वापस नहीं आई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed