{"_id":"602991de8ebc3ee913795871","slug":"malwa-express-running-daily-from-16-feb-panipat-news-knl61068843","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालवा एक्सप्रेस का 16 फरवरी से नियमित संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालवा एक्सप्रेस का 16 फरवरी से नियमित संचालन
विज्ञापन
इंदौर के डॉ. आंबेडकर नगर से चलने वाली 02919-20 मालवा एक्सप्रेस अब 16 फरवरी से प्रतिदिन चलने की संभावना जताई जा रही है। अभी तक नवंबर से इस ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाया जा रहा था। अब यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से ट्रेन को रोजाना चलाने का फैसला लिया गया है। इससे माता वैष्णो देवी कटरा और मध्यप्रदेश के इंदौर की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सकती है।
कोरोना संक्रमण के चलते पिछले साल मार्च में ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इसके बाद रेलवे ने 9 नवंबर से मालवा एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया था। अभी तक ये ट्रेन सप्ताह में तीन दिन ही चल रही थी। रेलवे के सूत्रों के अनुसार अब मालवा एक्सप्रेस ट्रेन का 16 फरवरी से नियमित संचालन होगा और ट्रेन में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गाड़ी संख्या 02919 डॉ. आंबेडकर नगर-श्री वैष्णो देवी धाम कटरा 16 फरवरी से और गाड़ी संख्या 02920 श्री वैष्णो देवी धाम कटरा-डॉ. आंबेडकर नगर ट्रेन 18 फरवरी से रोज चलेगी। मालवा एक्सप्रेस 02919 अप गाड़ी सुबह 6 बजकर 49 मिनट पर, जबकि 02920 डाउन गाड़ी शाम 5 बजकर 08 मिनट पर पानीपत पहुंचती है।
वर्जन-
मालवा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 16 फरवरी से प्रतिदिन होने की संभावना है। नवंबर से यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन ही चलाई जा रही थी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मालवा एक्सप्रेस को रोजाना चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
धीरज कपूर, स्टेशन अधीक्षक, पानीपत।