फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Make your children cultured: Sudhanshu Maharaj

अपने बच्चों को बनाएं संस्कारवान : सुधांशु महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Make your children cultured: Sudhanshu Maharaj
पानीपत। सुधांशु महाराज ने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है अगर यह संस्कारवान होगी तो देश उन्नति की ऊंचाइयों को छुएगा। ऐसे में माता-पिता अपने बच्चों को धन देकर अमीर बनाने की बजाय अच्छा धन कमाने की कला दें। उन्होंने ये उद्गार मॉडल टाउन स्थित शिवाजी स्टेडियम में सनातन भक्ति सत्संग के दूसरे दिन शुक्रवार को कहे। इससे पहले सुबह के सत्र का गीता विद्या मंदिर और डॉ. एमकेके मॉडल टाउन स्कूल के बच्चे सत्संग में शामिल हुए।
विज्ञापन

महाराज ने बच्चों को परीक्षा में सफल होने, शांत रहने और जीवन में सफल होने, मन नियंत्रित करने के सूत्र बताए और बच्चों के जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों के जवाब देकर उनकी संतुष्टि की। सुधांशु महाराज ने कहा कि समिति ने युवा पीढ़ी को अच्छा मार्गदर्शन देने के लिए 10 गुरुकुल और 108 बाल संस्कार केंद्र की स्थापना का संकल्प लिया है। महाराज ने महामृत्युंजय मंत्र और मृत संजीवनी मंत्र का महत्व बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैसी भी परिस्थिति हो अपना हाथ उस परमात्मा को पकड़ा कर रखो। उन्होंने नाप जप ,भक्ति ,सिमरन का तरीका बताया और कहा कि सबसे बड़ा रिश्ता परमात्मा का है। जिससे ऊपर गुरु की कृपा और भगवान का आशीर्वाद है। जिस पर भगवान का आशीर्वाद होता है वह कभी जिंदगी में भटकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा नाथ तू है, मेरा नाथ तू है नहीं मैं अकेला मेरे साथ तू है... भजन सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए। बाल संस्कार केंद्र के बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत करके महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। । मुख्य यजमान शिक्षा मंत्री के भाई हरपाल ढांडा, डॉ. जगजीत आहूजा, डॉ. पुष्पा आहूजा, इंद्र चुघ, देसराज छाबड़ा, विजयलक्ष्मी पालीवाल, रमेश आर्य, संजीव आहूजा रहे।

इस अवसर पर कृष्ण गोपाल सेठी और उनकी टीम, ओम प्रकाश चौधरी, हरीश खुराना, हरचरण सिंह धम्मू, चमन लाल गुलाटी, सुभाष सोनी, गिरीश अरोड़ा, वेद बांगा और सविता आर्य उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed