{"_id":"64ffeacdc223f719d106c97d","slug":"major-fire-in-factory-in-panipat-help-of-fire-engines-sought-from-thermal-nfl-and-refinery-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में टेक्सटाइल फैक्टरी में आग: थर्मल व रिफाइनरी से मांगी गई दमकल गाड़ियों की मदद, करोड़ों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में टेक्सटाइल फैक्टरी में आग: थर्मल व रिफाइनरी से मांगी गई दमकल गाड़ियों की मदद, करोड़ों का नुकसान
Tue, 12 Sep 2023 11:11 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:11 AM IST
सार
पानीपत के सेक्टर 29 पार्ट टू स्थित एक फैक्टरी भीषण आग लगने बड़ा हादसा हो गया। आग इतनी भयंकर लगी थी कि पानीपत दमकल विभाग ने थर्मल और रिफाइनरी समेत अन्य क्षेत्र की गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी। इधर, फैक्टरी से तैयार माल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पानीपत के सेक्टर 29 पार्ट टू स्थित टेक्सटाइल फैक्टरी में सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। फैक्टरी के चौकीदार ने इसकी सूचना फैक्टरी मालिक को दी। फैक्टरी मालिक ने दमकल विभाग को सूचित किया और मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। आगे की बढ़ती लपटों को देखते हुए रिफाइनरी, एनएफएल घरौंडा से दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार
सेक्टर 29 पार्ट टू के प्लॉट नंबर 46 में टेक्सटाइल फैक्टरी में सोमवार शाम छह बजे लेबर की छुट्टी हो गई थी। रात को फैक्टरी में दो चौकीदार ही थे। रात को करीबन 12 बजे चौकीदारों को फैक्टरी से धुआं उठते दिखाई दिया। यहां निटिंग मशीन में आग लगी हुई थी। इन्होंने पहले अपने स्तर पर आग बूझाने का प्रयास किया लेकिन आगे बढ़ती गई और गोदाम तक पहुंच गई। यहां सारा माल आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके मौके पर पहुंची । 12 घंटे से दमकल विभाग की 15 गाड़ियां काबू पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। फैक्टरी से अब भी आग की लपटे उठ रही है। फैक्टरी की दीवारों का भी गिरने का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली करवा दिया है। इस घटना में मालिक का करोड़ों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन